VIDEO: सहारनपुर में कांवड़ सेवा शिविर पहुंचीं कैराना सांसद इकरा हसन, शिवभक्तों को परोसा खाना; सांप्रदायिक सौहार्द की पेश की मिसाल
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कांवड़ सेवा शिविर पहुंचीं कैराना सांसद इकरा हसन ने शिवभक्तों की सेवा कर सबका दिल जीत लिया. उन्होंने अपने हाथों से भोजन परोसकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की.
Saharanpur Kanwar Yatra: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कांवड़ सेवा शिविर पहुंचीं कैराना सांसद इकरा हसन ने शिवभक्तों की सेवा कर सबका दिल जीत लिया. उन्होंने अपने हाथों से भोजन परोसकर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की. इस दौरान इकरा ने कहा, "सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए." उनकी इस पहल को देखकर मौजूद लोग खूब सराहना कर रहे हैं. हाल ही में कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं, लेकिन इकरा का यह कदम उसकी बिल्कुल विपरीत है. वे तीसरी पीढ़ी की राजनीतिज्ञ हैं और उनकी फैमिली का कैराना में लंबा राजनीतिक इतिहास रहा है. उनकी इस पहल से इलाके में आपसी भाईचारे की भावना मजबूत हुई है.
ये भी पढें: कैराना लोकसभा सीट 2019 के चुनाव परिणाम: जानें उत्तर प्रदेश की इस सीट से कौन बन रहा है सांसद
सहरानपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान इकरा हसन ने परोसा भक्तों को खाना
VIDEO | Uttar Pradesh: Samajwadi Party MP Iqra Hasan serves food to devotees during Kanwar Yatra in Saharanpur.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/9teQeuTyeg
— Press Trust of India (@PTI_News) July 16, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

