देश की खबरें | दनकौर में बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक पर गोली चलाकर सवा लाख रुपये लूटे

नोएडा, 16 जुलाई थाना दनकौर क्षेत्र के मंडी श्याम नगर में मेडिकल स्टोर चलाने वाले एक व्यक्ति को कथित रूप से गोली मारकर अज्ञात बदमाशों ने सवा लाख रूपये लूट लिए। घटना की रिपोर्ट थाना दनकौर में दर्ज कराई गई है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि देवटा गांव के रहने वाले अनिल शर्मा का मंडी श्याम नगर में रेलवे रोड पर मेडिकल स्टोर है। बुधवार देर रात को वह दुकान बंद करके बेटे अंकित के साथ लक्ष्मी नारायण इंटर कॉलेज के करीब स्थित घर जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उनका बैग छीनने का प्रयास किया।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: लद्दाख में LAC पर जारी तनाव को लेकर भारत-चीन के बीच चुशूल में हुई बातचीत, टेंशन कम करने पर हुई चर्चा.

सिंह ने बताया कि पिता-पुत्र के विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला जिससे अंकित जख्मी हो गया। बदमाश रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग गए।

डीसीपी ने बताया कि अंकित को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 2 नए मामले सामनें आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या हुई 1343: 16 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि गोली उसके शरीर में नहीं लगी और शरीर को छूती हुई चली गई।

उक्त घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में व्यापारी इकट्ठे हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)