देश की खबरें | तराई के क्षेत्र में ‘ईको’ पर्यटन के विकास की अपार संभावनाएं : योगी आदित्यनाथ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. योगी ने पीलीभीत के मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पहुंचकर वन्य जीव सप्ताह का समापन किया।
योगी ने पीलीभीत के मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पहुंचकर वन्य जीव सप्ताह का समापन किया।
मुख्यमंत्री ने पीलीभीत में 248 करोड़ की 26 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा ,‘‘ तराई के क्षेत्र में ‘ईको’ पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। चूका से लेकर कतर्नियाघाट, दुधवा और अमानगढ़ तक ईको पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है। वन विभाग ने 10 ‘वेटलैंड’ विकसित किए हैं।’’
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मनुष्य का अस्तित्व जीव-जंतु और जल पारिस्थितिकी तंत्र पर टिका हुआ है। जीव होने के नाते हम सभी का सह अस्तित्व है। जीव पालतू हो या जंगली, सब सह-अस्तित्व पर निर्भर हैं।’’
योगी ने कहा कि जीव-जंतुओं और पारिस्थितिकी तंत्र पर संकट होगा तो मनुष्य के अस्तित्व पर भी संकट आ जाएगा।
उन्होंने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के सर्वे में पीलीभीत टाइगर रिजर्व को प्रथम ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 2014 में पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 25 बाघ थे। 2018 में बढ़कर इनकी संख्या 65 हुई है। राज्य में 173 बाघ थे। अब उप्र में 205 से अधिक बाघ हैं।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2023 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

