देश की खबरें | कोझिकोड विमान हादसे के संबंध में मिले संवेदना संदेशों की सराहना करता हूं : जयशंकर
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 अगस्त विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि कोझिकोड विमान हादसे के बाद मिले संवेदना संदेश बहुत सराहनीय हैं और ये मुश्किल के इस समय में ताकत के स्रोत हैं।

उल्लेखनीय है कि श्रीलंका, पाकिस्तान, भूटान, नेपाल, मलेशिया, मालदीव और अन्य देशों के नेताओं ने एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर शोक व्यक्त किया था और इस हादसे में मारे गए 18 लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई थी।

यह भी पढ़े | फिल्म अभिनेता संजय दत्त को मुंबई के लीलावती अस्पताल से मिली छुट्टी: 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के राजदूतों ने भी कहा था कि वे इस हादसे की खबर सुनकर दुखी हैं।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘कोझिकोड विमान हादसे को लेकर भेजे गए संवेदना संदेशों की बहुत ही सराहना करता हूं। इस तरह का समर्थन मुश्किल समय में ताकत का स्रोत है।’’

यह भी पढ़े | Karnataka SSLC Result 2020: कर्नाटक बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी, kseeb.kar.nic.in पर ऐसे चेक करें मार्क्स.

इसके साथ ही उन्होंने भूटान, श्रीलंका आदि देशों के विदेश मंत्रियों को टैग किया है।

गौरतलब है कि दुबई से आ रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान शुक्रवार रात कोझिकोड हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान रनवे से फिसलकर 35 फुट खाई में गिर गया था जिससे विमान के दो टुकड़े हो गए और पायलट सहित 18 लोगों की मौत हो गई। विमान में चालक दल के छह सदस्यों सहित 190 लोग सवार थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)