विदेश की खबरें | इजराइल में इसी महीने शुरू होगा कोविड-19 टीके का मानव परीक्षण

यरूशलम, 20 अक्टूबर इजराइल के कोविड-19 टीके ‘ब्रिलाइफ’ का मानव परीक्षण अक्टूबर माह के अंत तक आरंभ होगा।

इजराइली रक्षा मंत्री बेनी गांट्ज ने टीके के मानव परीक्षण की शुरुआत के संबंध में कहा कि यह ‘‘अत्यंत महत्वपूर्ण क्षण’’ और ‘‘राष्ट्रीय गौरव की बात’’ है तथा यह देश-दुनिया के लिए एक बड़ी खबर ला सकता है।

यह भी पढ़े | Boris Johnson to Resign Due to Low Salary: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दे सकतें हैं अपन पद से इस्तीफा, कम सैलरी हो सकती है वजह.

यह टीका ‘इजराइल इंस्टिट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल रिसर्च’ (आईआईबीआर) ने विकसित किया है।

इजराइल ने अगस्त में दावा किया था कि उसके पास कोरोना वायरस का टीका है लेकिन इसे नियामक प्रक्रियाओं से गुजरना होगा और इन प्रक्रियाओं की शुरुआत मानव परीक्षण के साथ होगी।

यह भी पढ़े | Bilawal Bhutto Trolled: वायरल हो रही है बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल की स्पीच, अंडे को बताया 200 रुपये किलो तो आलू को 100 रुपये दर्जन.

गांट्ज सोमवार को आईआईबीआर पहुंचे जहां उन्हें टीके के मानव परीक्षण के बारे में जानकारी दी गई।

उन्होंने इस अवसर पर कहा, ‘‘हमारे लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण है। स्टाफ ने शानदार काम किया है...यदि प्रक्रिया सफल रहती है तो यह देश-दुनिया के लिए बड़ी खबर हो सकती है। मैं आईआईबीआर के सभी अनुसंधानकर्मियों और प्रशासकों का धन्यवाद व्यक्त करना चाहता हूं।’’

आईआईबीआर के निदेशक शैम्यूल शापिरा ने इस दौरान संभावित टीके के नाम ‘ब्रिलाइफ’ का अनावरण किया।

इस संबंध में जारी विज्ञप्ति में यह नहीं बताया गया कि टीके के मानव परीक्षण में कितना समय लगेगा और इस्तेमाल के लिए टीका कब तक उपलब्ध होगा।

आईआईबीआर की स्थापना 1952 में इजराइली रक्षा बलों की विज्ञान कोर के रूप में हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)