जरुरी जानकारी | होंडा ने पेश की नयी जैज़, कीमत साढ़े सात लाख रुपये से शुरू

नयी दिल्ली, 26 अगस्त होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने अपनी हैचबैक कार जैज़ का नया उन्नत संस्करण बुधवार को पेश किया। दिल्ली के शोरूम में इसकी कीमत एक्स-शो रूम कीमत साढ़े सात लाख रुपये से शुरू होगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि जैज़ का यह संस्करण नये डिजाइन के साथ पेश किया गया है।

यह भी पढ़े | JEE And NEET Exams Guidelines: जेईई मेन (JEE Main) और नीट (NEET) परीक्षा से पहले NAT ने जारी की गाइडलाइन, छात्रों को करना होगा इन नियमों का पालन.

कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी गाकू नाकानिशि ने कहा कि होंडा जैज़ को स्टाइलिश बनाने के साथ-साथ इसे स्पोर्ट लुक भी दिया गया है। इस श्रेणी में कंपनी कार की छत खोलने का फीचर भी दे रही है। यह इसे समकक्ष श्रेणी की कारों में बिल्कुल अलग स्थान देती है।

लॉकडाउन के बाद कामकाज शुरू होने के बाद पिछले दो महीनों में कंपनी ने बाजार में यह चौथी कार पेश की है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: इस सरकारी पेंशन स्कीम में आप भी कर सकते है निवेश, बुढ़ापे में नहीं होगी पैसे की किल्लत.

नयी जैज़ को बीएस-6 मानक के अनुरूप बनाया गया है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है। साथ ही मैनुअल और स्वचालित गियर दोनों के विकल्प भी उपलब्ध कराए गए हैं।

कंपनी ने इसके तीन मॉडल ‘वी’, ‘वीएक्स’ और ‘जेडएक्स’ पेश किए हैं। इनकी शोरूम कीमत क्रमश: 7.5 लाख रुपये, 8.10 लाख रुपये और 8.74 लाख रुपये है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)