नयी दिल्ली, 12 मार्च भारत में नियोक्ता आगामी जून तिमाही में तेजी से भर्ती की योजना बना रहे हैं। मैनपावरग्रुप के नवीनतम रोजगार परिदृश्य सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में 36 प्रतिशत कंपनियां अगली तिमाही में और अधिक कर्मचारियों को भर्ती करने की योजना बना रही हैं।
इस सर्वेक्षण पर आधारित रिपोर्ट मंगलवार को जारी हुई। इसमें लगभग 3,150 नियोक्ताओं के साथ बातचीत की गई।
रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के 42 देशों के बीच सबसे मजबूत नियुक्ति परिदृश्य भारत का है।
समीक्षाधीन अवधि में 50 प्रतिशत नियोक्ताओं ने वेतन वृद्धि की बात कही, 14 प्रतिशत ने कमी की आशंका जताई, जबकि 33 प्रतिशत कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद कर रहे हैं।
मैनपावरग्रुप ने बयान में कहा, ‘‘भारत 36 प्रतिशत के शुद्ध रोजगार परिदृश्य के साथ दुनियाभर के देशों की सूची में शीर्ष पर है। कंपनियां भर्ती के दौरान प्रतिभाओं की कमी से जूझ रही हैं।’’
अप्रैल-जून, 2023 के मुकाबले भारत का शुद्ध रोजगार परिदृश्य छह प्रतिशत मजबूत हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY