देश की खबरें | उच्च न्यायालय ने मुंबई बंदरगाह पर खड़े जहाज को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की मंजूरी दी
जियो

मुंबई, तीन जून बंबई उच्च न्यायालय ने मुंबई बंदरगाह पर खड़े क्रूज जहाज एम वी कर्णिका को चक्रवात निसर्ग के मद्देनजर शहर के बाहर सुरक्षित स्थान पर जाने की अनुमति दे दी है।

चक्रवात ‘निसर्ग’ के बुधवार दोपहर को महाराष्ट्र तट पर पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़े | Pregnant Elephant Fed Pineapple Stuffed With Crackers in Kerala: इंसान का अमानवीय चेहरा, केरल में गर्भवती हथिनी को लोगों ने पटाखों से भरा अनानस खिलाया, दर्द से तड़प-तड़प कर हुई मौत.

इस जहाज के मालिकों के बीच वित्तीय विवाद के बाद इसे 17 मार्च 2020 को हिरासत में लिया गया था।

न्यायमूर्ति ए के मेनन ने जहाज की ओर से दायर याचिका पर मंगलवार को सुनवाई की। याचिका में सुरक्षित स्थान पर जाने की अनुमति मांगी गई है क्योंकि चक्रवात की संभावित दिशा से पता चलता है कि यह गुजरात तट की ओर बढ़ने से पहले मुंबई क्षेत्र और महाराष्ट्र के अन्य बंदरगाहों को अपनी जद में ले सकता है।

यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga: मुंबई में आज दोपहर पहुंचेगा चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’, ट्रेनों के मार्ग एवं समय में हुआ बदलाव.

याचिका में कहा गया है कि जहाज के आकार को देखते हुए इस पर तूफान का असर पड़ सकता है और इसके क्षतिग्रस्त होने की आशंका है।

जहाज की कंपनी ने अदालत से जहाज को अस्थायी तौर पर मुंबई से बाहर समुद्र में सुरक्षित स्थान पर ले जाने और चक्रवात के गुजरने के बाद लौटने की अनुमति मांगी है।

बंबई पोर्ट ट्रस्ट के वकील दीपक मोतीवाला ने भी एक याचिका दायर कर कहा कि इस जहाज से बंदरगाह में खड़े अन्य जहाजों को भी गंभीर खतरा है और इसलिए एम वी कर्णिका को सुरक्षित स्थान पर भेजने की सलाह दी जाती है।

दलीलों को सुनने और मामले के तथ्यों पर गौर करने के बाद न्यायाधीश मेनन ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि एमवी कर्णिका और उसके चालक दल के सदस्यों तथा अन्य को खतरे में नहीं डालना चाहिए और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने की अनुमति देनी चाहिए।’’

उच्च न्यायालय ने पोर्ट ट्रस्ट को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जहाज को तत्काल सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाए।

उसने जहाज के मास्टर, उसके मुख्य अधिकारी/स्टाफ कैप्टन और मुख्य इंजीनियर को पोर्ट ट्रस्ट को अपने पासपोर्ट भी सौंपने के निर्देश भी दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)