एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम में 17.5 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के विभिन्न हिस्सों से करीब 17.5 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई है और चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | असम में 17.5 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

गुवाहाटी, 14 जुलाई असम के विभिन्न हिस्सों से करीब 17.5 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की गई है और चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

असम पुलिस के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) प्रणबज्योति गोस्वामी ने एक बयान में कहा कि गोलाघाट जिले में दो अलग-अलग स्थानों से 1.732 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की टीम ने रविवार को उरीअमघाट पुलिस थाना क्षेत्र के राजाफुकुरी इलाके में एक घर पर छापा मारा। गोस्वामी ने बताया कि 13 ग्राम हेरोइन से भरा एक साबुन का डिब्बा जब्त किया गया और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘पकड़े गए दोनों व्यक्तियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि पास में ही स्थित अपनी बहन के घर में उन्होंने और अधिक हेरोइन छिपाई है, जिसके बाद उस घर पर भी छापा मारा गया और 1.72 किलोग्राम हेरोइन से भरे 140 साबुन के डिब्बे जब्त किए गए।"

उन्होंने बताया कि अभियान में जब्त की गई हेरोइन का कुल वजन लगभग 1.73 किलोग्राम था जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है।

गोस्वामी ने बताया कि एक अन्य घटना में एसटीएफ की एक टीम ने शनिवार रात गुवाहाटी के कटहबारी इलाके में छापेमारी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से करीब 308 ग्राम हेरोइन जब्त की।

उन्होंने बताया कि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के अनुमान के अनुसार गुवाहाटी में जब्त किए गए मादक पदार्थ की कुल कीमत लगभग 2.46 करोड़ रुपये होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2024 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).