देश की खबरें | चक्रवात के कारण गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश
जियो

अहमदाबाद, चार जून भीषण चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ के कारण गुजरात के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई है।

चक्रवात राज्य के दक्षिणी तट पर बुधवार को पहुंचा था, लेकिन इससे भारी नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़े | राजस्थान में आज कोरोना के 210 नए मामले सामने आए : 4 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार सौराष्ट्र क्षेत्र के पास दक्षिणी गुजरात के क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश आई।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईआसी) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि वलसाड जिले के धर्मपुर तालुका में राज्य में सर्वाधिक 78 मिमी बारिश हुई।

यह भी पढ़े | दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया के कर्मचारी की कोरोना से मौत, यूनिवर्सिटी 30 जून तक बंद.

उसने बताया कि धर्मपुर के बाद डांग जिले के अहवा तालुका में 75 मिमी, तापी जिले के निजार में 65 मिमी, डांग के सुबीर में 60 मिमी, डांग के वाघई में 46 मिमी, राजकोट के कोटडा-सांगाणी में 36 मिमी, वलसाड के कपराडा में 36 मिमी और सुरेंद्रनगर जिले के थंगढ़ में 31 मिमी बारिश हुई।

दिन में अमरेली, भावनगर और कच्छ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)