देश की खबरें | स्वास्थ्य कर्मी ने अस्पताल में महिला रोगी को थप्पड़ मारा, जांच शुरू
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लातूर, 10 अगस्त महाराष्ट्र के लातूर में एक सरकारी अस्पताल में कोविड-19 का इलाज कर रही महिला को कथित रूप से एक स्वास्थ्य कर्मी ने थप्पड़ मार दिया।

महिला के बेटे ने यह दावा किया है, जिसके बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच का आदेश दिया है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: राजस्थान कांग्रेस में सुलह, राहुल गांधी से मिलने के बाद माने सचिन पायलट, कहा- मुझे पद की लालसा नहीं.

एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि मामले की जांच के लिये एक समिति का गठन किया गया है।

यह कथित घटना एक ऑडियो क्लिप के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद प्रकाश में आई, जिसमें महिला कथित रूप से आठ अगस्त को खुद पर हुए हमले के बारे में अपने बेटे को बता रही है।

यह भी पढ़े | Tamil Nadu Mobile Phone Blast: तमिलनाडु में मोबाइल फोन विस्फोट, महिला समेत उसके दो बच्चों की झुलसकर मौत.

ऑडियो क्लिप में 55 वर्षीय महिला अपने बेटे को कहती सुनाई दे रही है कि जब उसने बेचैनी होने पर स्वास्थ्य कर्मी को ऑक्सीजन की सप्लाई खोलने के लिये कहा तो उसने उसे थप्पड़ मार दिया।

महिला के बेटे ने कहा जब उसने अपनी मां को तबीयत पूछने के लिये फोन किया तब उन्होंने यह बातें बताईं।

अधिकारी ने कहा कि लातूर जिले की शिरूर अनंतपाल तहसील के सकोल गांव की निवासी महिला को सात अगस्त कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उसी दिन सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विलासराव देशमुख सरकारी चिकित्सा विज्ञान संस्थान के डीन डॉक्टर मोहन दोइबले ने सोमवार को कहा कि सीसीटीवी कैमरों में ऐसी कोई घटना कैद नहीं हुई है, लेकिन जिला प्रशासन के आदेश पर चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी गई है।

दोइबले ने कहा कि जिलाधिकारी जी श्रीकांत ने जांच का आदेश दिया है। आदेश के अनुसार हमने इस मामले की जांच के लिये चार सदस्यीय समिति गठित कर दी है।

दोइबले का संस्थान ही अस्पताल का प्रबंधन देखता है।

महिला के बेटे ने कहा, ‘‘मैंने जिलाधिकारी जी श्रीकांत को घटना के बारे में बताया है और उन्होंने इस मामले की जांच का आश्वासन दिया है। मैंने ई मेल के जरिये मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भी शिकायत भेजी है।’’

महिला के बेटे ने कहा कि उसकी मां को सोलापुर में स्थित एक निजी अस्पताल भेज दिया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)