नयी दिल्ली, 10 सितंबर नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी शनिवार 12 सितंबर को दरभंगा और देवघर हवाईअड्डों की समीक्षा के लिए क्रमशः बिहार और झारखंड राज्यों का दौरा करेंगे।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में कहा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) इन हवाईअड्डों को विकसित कर रहा है। इनके परिचालन के साथ ही क्षेत्र की हवाई संपर्क सेवा में सुधार होगा। इसके अलावा इससे स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र में रोजगार के अवसरों का निर्माण होगा।
यह भी पढ़े | PAN Card को लेकर रहे सचेत, अगर की ये गलती तो भरना पड़ेगा 10,000 रुपए का जुर्माना.
क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना (उड़ान) के तहत दरभंगा से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए उड़ान शुरू करने को लेकर प्राधिकरण दरभंगा में सिविल एन्क्लेव विकसित कर रहा है। 1,400 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाले इस हवाईअड्डे के अंतरिम टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
दरभंगा हवाईअड्डा भारतीय वायु सेना के अंतर्गत आता है। नागरिक हवाई यात्रा सेवा शुरू करने और अंतरिम सिविल एन्क्लेव विकसित करने के लिए प्राधिकरण को भूमि सौंपी गयी है।
यह भी पढ़े | Dr Tsering Landol: लद्दाख की पहली महिला डॉक्टर, माइनस 35 डिग्री तापमान में करती थीं मरीजों की सेवा.
झारखंड के देवघर हवाईअड्डे को प्राधिकरण ‘रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन’ (डीआरडीओ) और राज्य सरकार के सहयोग से विकसित कर रहा है। यहां 401.34 करोड़ रुपये की परियोजना लागत से हवाईअड्डे का विकास कार्य शुरू हो चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY