देहरादून, 24 अक्टूबर उत्तराखंड के मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा है कि वह 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
रावत ने शुक्रवार को यहां अपने निवास में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने राज्य और केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को सूचित कर दिया है कि वह 2022 में होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
रावत के इस फैसले को उन्हें राज्य श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पद से हाल में हटाए जाने से जोड़कर देखा जा रहा है।
राजनीतिक गलियारे में इस प्रकार की अटकलें लगाई जा रही हैं कि राज्य के वन मंत्री को पहले से बताए बिना बोर्ड के अध्यक्ष पद से जिस प्रकार हटाया गया, उसे लेकर नाराजगी जताने के लिए उन्होंने अचानक यह घोषणा की।
यह भी पढ़े | Mumbai: ऑनलाइन क्लास के दौरान जवाब न दे पाने पर महिला ने बेटी को घोपी पेंसिल और बेरहमी से की पिटाई.
इस संबंध में पूछे जाने पर रावत ने कहा कि किसी पद पर नियुक्ति करना मुख्यमंत्री का अधिकार है, लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि वह इस बारे में उनसे बात करेंगे।
तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे रावत ने 1989 में भाजपा के साथ अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था, लेकिन बाद में वह बसपा और फिर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वह 2016 में फिर से भाजपा में शामिल हो गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY