अश्वेत युवक पर बेहद करीब से पुलिस की गोलीबारी का अमेरिका में विभिन्न खेलों के खिलाड़ी विरोध कर रहे हैं जिसके कारण विभिन्न पेशेवर लीग के मैच रद्द या स्थगित करने पड़े।
छह बार के एफवन चैंपियन और इस खेल में एकमात्र अश्वेत ड्राइवर हैमिल्टन ने कहा कि वह बहिष्कार का समर्थन करते हैं लेकिन यूरोप में इस तरह का विरोध का खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।
यह भी पढ़े | Kevin O’Brien ने लगाया ऐसा छक्का, टूट गया उनके कार का शीशा, देखें तस्वीर.
हैमिल्टन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सबसे पहले तो अमेरिका में खिलाड़ी अपने खेलों के अंदर जो कदम उठा रहे हैं वह अविश्वसनीय है। इतने अधिक लोग खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं और बदलाव पर जोर दे रहे हैं। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन वह अमेरिका में हो रहा है और मैं नहीं जानता कि अगर मैं यहां ऐसा करता हूं तो इससे मदद मिलेगी। हम बेल्जियम में हैं अमेरिका में नहीं। ’’
यह भी पढ़े | Rohit Sharma Wishes Virat Kohli: रोहित शर्मा ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को नई इनिंग के लिए दी बधाई.
हैमिल्टन शुरू से ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान को भी समर्थन देते रहे हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY