देश की खबरें | गुरु नानक देव की शिक्षाओं में सार्वभौमिक अपील है: उपराष्ट्रपति
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 नवंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिख गुरु की शिक्षाओं में सार्वभौमिक अपील है और लोगों को करुणा और विनम्रता के मार्ग पर चलने के लिए हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

गुरु नानक देव अपने उत्कृष्ट जीवन के माध्यम से सत्य, करुणा और पवित्रता के आदर्श बने हुए हैं।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: दिल्ली-UP बॉर्डर पर किसानों का उग्र प्रदर्शन, गाजीपुर में की बैरिकेड तोड़ने की कोशिश- देखें विडियो.

नायडू ने अपने संदेश में कहा, ‘‘भारत के आध्यात्मिक नेताओं, गुरुओं, सुधारकों और संतों के बीच उनका एक विशिष्ट स्थान है। उनकी शिक्षाओं में सार्वभौमिक आग्रह है और वे हमें हमेशा करुणा और विनम्रता के मार्ग पर चलने और संपूर्ण मानव जाति के प्रति सम्मान दिखाने के लिए प्रेरित करते रहेंगे, चाहे वह किसी भी जाति, पंथ या धर्म के हों।’’

उन्होंने कहा कि गुरु नानक जयंती हमेशा परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर जश्न मनाने का अवसर होता है।

यह भी पढ़े | COVID-19: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5544 नए केस, 85 रोगियों की मौत.

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘लेकिन इस साल कोविड-19 के कारण असाधारण स्वास्थ्य आपात स्थिति को देखते हुए, मैं अपने साथी नागरिकों से कोविड स्वास्थ्य और स्वच्छता दिशा-निर्देश का पालन करके त्योहार मनाने का आग्रह करता हूं।’’

नायडू ने कहा, ‘‘इस खुशी के मौके पर, मैं देश में सद्भाव और शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)