एजेंसी न्यूज

COVID-19: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5544 नए केस, 85 रोगियों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 5,544 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर रविवार को 18,20,059 हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण से 85 लोगों की मौत के बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 47,071 हो गई.

COVID-19: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5544 नए केस, 85 रोगियों की मौत
कोरोना की जांच करवाता शख्स I प्रतिकात्मक तस्वीर (File Image)

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोविड-19 (COVID-19) के 5,544 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर रविवार को 18,20,059 हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि संक्रमण से 85 लोगों की मौत के बाद राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 47,071 हो गई. 2 दिसंबर को मुंबई जाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के हर युवक को नौकरी देने के लक्ष्य से उद्यमियों को देंगे निवेश का न्योता

विभाग ने एक बयान में कहा कि इस दौरान 4,362 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी गई. बयान में बताया गया कि अब तक 16,80,926 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और राज्य में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 90,997 है. अब तक 1,08,04,422 लोगों की जांच हो चुकी है.

राज्य में स्वस्थ होने की दर 92.36 फीसदी है और मृत्यु दर 2.59 फीसदी है. मुंबई शहर में 940 नए मामले सामने आए और दिन में 18 लोगों की मौत हो गई. शहर में अब तक 2,82,821 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 10,865 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्य में शनिवार को कोविड-19 के 5,965 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,14,515 हो गई. एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इस दौरान कोविड-19 से 75 मरीजों की मौत हुई और कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 46,986 हो गई. कुल 3,937 मरीज इस दौरान स्वस्थ भी हुए और कुल ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 16,76,564 हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2020 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).