देश की खबरें | गुजरात सरकार सचाना में जहाज तोड़ने के यार्ड को फिर से खोलेगी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 22 अगस्त गुजरात सरकार ने जामनगर जिले के सचाना में कबाड़ हो चुके जहाज को तोड़ने के लिए राज्य के दूसरे यार्ड को फिर से खोलने का फैसला किया है । एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि पर्यावरण संबंधी मंजूरी मिलने के बाद यह निर्णय किया गया है।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, अलंग की तरह ही सचाना में कबाड़ बन चुके जहाज को तोड़ने का काम किया जाएगा । अलंग दुनिया का सबसे बड़ा यार्ड है जहां जहाज तोड़ने का काम होता है ।

यह भी पढ़े | Gangrape In Patna: पटना में 50 वर्षीय महिला से गैंगरेप, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई.

विज्ञप्ति में बताया गया कि गुजरात उच्च न्यायालय के निर्देश पर एक उच्चाधिकार समिति की सिफारिशों के बाद जहाज तोड़ने के यार्ड को फिर से शुरू करने का फैसला किया गया ।

विज्ञप्ति के मुताबिक, यार्ड को खोलने से तटवर्ती नगर में रहने वाले कम से कम 10,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: ओडिशा के कलाकार ने किया कमाल, सत्यनारायण मोहराना ने बनाई सबसे छोटी गणेश प्रतिमा.

सचाना में जहाज तोड़ने का यार्ड 1977 में शुरू हुआ था और यहां छोटे और मध्यम आकार के जहाजों को तोड़ने का काम किया जाता था ।

गुजरात उच्च न्यायालय ने मरीन नेशनल पार्क और गुजरात समुद्री बोर्ड के बीच विवाद के बाद जहाज तोड़ने की सभी गतिविधियां रोकने का आदेश दिया था और निर्देश दिया था कि सभी जरूरी मंजूरी हासिल करने के बाद ही यार्ड को खोलना चाहिए ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)