देश

Gangrape In Patna: पटना में 50 वर्षीय महिला से गैंगरेप, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

पीड़िता के बयान के मुताबिक इस वारदात में कुल 4 लोग शामिल थे. आरोपियों ने घटना का वीडियो वायरल कर दिया. रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित महिला बाजार से अपने गांव जा रही थी. इसी दौरान उसके साथ यह हादसा हुआ.

Gangrape In Patna: पटना में 50 वर्षीय महिला से गैंगरेप, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

पटना: बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) से एक महिला से गैंगरेप का मामले सामने आया है. राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में एक 50 वर्षीय महिला को अगवा कर गैंगरेप किया गया. इस दौरान दरिंदों ने घिनौनी घटना का वीडियो भी बनाया जिसे शुक्रवार देर शाम वायरल कर दिया गया. वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस मामले की जांच में जुट गई. पीड़िता को ढूंढकर कर उसका बयान दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस छापेमारी कर रही है. गैंगरेप की घटना पटना के गौरीचक थाना इलाके के लका कच्छुआरा टोला की है.

पीड़िता के बयान के मुताबिक इस वारदात में कुल 4 लोग शामिल थे. आरोपियों ने घटना का वीडियो वायरल कर दिया. रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़ित महिला बाजार से अपने गांव जा रही थी. इसी दौरान उसके साथ यह हादसा हुआ. दरिंदों ने सुनसान जगह पर महिला के साथ गैंगरेप किया और वीडियो वायरल कर दिया. यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के भदोही से लापता नाबालिक लड़की की शव नदी से जली अवस्था में बरामद, रेप के बाद हत्या की आशंका.

मिली जानकारी के अनुसार घटना करीब दो सप्ताह पुरानी है. गौरीचक एसएचओ (प्रभारी) राजेश कुमार मंडल ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि यह घटना करीब 15 दिन पहले हुई थी. उन्होंने कहा, "हमें शुक्रवार को वायरल वीडियो मिला और उसके बाद ही इस घटना के बारे में पता चला. हमने स्थानीय पंचायत मुखिया से संपर्क किया जिसने हमें पीड़ित का पता लगाने में मदद की."

टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में पीड़िता के हवाले से कहा, 'जब यह घटना घटी तो वह शहर से अपने गांव लौट रही थी. तभी एक बाइक वाले व्यक्ति ने उसे एक लिफ्ट देने की पेशकश की. उसने पीड़ित महिला को कहा कि वह भी उसी रास्ते जा रहा है. महिला बाइक में बैठी तो बाइक सवार महिला को सुनसान जगह पर ले गया."

बाइक सवार में रास्ते में कई लोगों को फोन किया और सुनसान जगह पर कम से कम छह और लोग भी पहुंच गए. उनमें से चार ने उसके साथ बलात्कार किया जबकि अन्य आरोपी वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू करने के बाद भाग गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2020 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).