देश की खबरें | महागठबंधन विकास विरोधी, राजद के स्वभाव में ही अराजकता : नड्डा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नालंदा और लखीसराय में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा ‘‘राष्ट्रीय जनता दल के स्वभाव में ही अराजकता है, एक बार भी इन्होंने बिहार की जनता से अपनी की गई गलतियों के लिए मांफी नहीं मांगी है। इसका मतलब ये है कि अभी भी इरादे वही हैं ।’’

राजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ ये रोजगार की बात करते हैं । इन्होंने अपहरण का उद्योग चलाया । जिन्होंने अपहरण का उद्योग चलाया, वे क्या रोजगार देंगे । ’’

यह भी पढ़े | kerala: केरल सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना पीड़ित के शव को अंतिम संस्कार से पहले देख सकेंगे परिजन.

उन्होंने कहा, ‘‘ इनमें कोई सेवा भाव नहीं है, कोई बदलाव की चाहत नहीं है । इनका इरादा वही है । ’’

गौरतलब है कि राजद ने अपने घोषणापत्र में 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया है । राजद नेता तेजस्वी यादव अपनी चुनावी सभाओं में रोजगार और विकास की बातें करते हैं ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: नीतीश कुमार का RJD पर बड़ा हमला, कहा- बिहार में लालटेन का युग खत्म हुआ.

नड्डा ने कहा, ‘‘ हमारी सरकार आने के बाद प्रदेश लालटेन युग से निकलकर एलईडी युग में जा रहा है। बाहुबल से निकलकर विकासबल की तरफ जा रहा है । ’’

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस, राजद द्वारा भाकपा माले के गठबंधन बनाने की भी आलोचना की । उन्होंने कहा कि ये लोग ‘टुकड़े-टुकड़े’ की बातें करते हैं ।

नड्डा ने कहा, ‘‘ राजद अराजकता पर विश्वास करता ही है, अब उसने भाकपा-माले से दोस्ती कर ली है।’’ राजद पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘ जो (माले) देश को खंडित करना चाहते हैं, जो देश के टुकड़े-टुकड़े करने की बात करते हैं, उनके साथ सीटों का बंटवारा कर लिया। माले ने राजद को हाइजेक कर लिया । ’’

राजद की पूर्ववर्ती सरकार के दौरान कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि शाम के बाद लोग घर से नहीं निकलते थे । उन्होंने इस संदर्भ में बाहुबली शहाबुद्दीन का भी जिक्र किया । नड्डा ने कहा कि राम मंदिर के मामले में एक पक्ष के वकील कपिल सिब्बल ने उच्चतम न्यायालय में इस मामले को लटकाने का प्रयास किया और शीर्ष अदालत ने हर दिन सुनवाई (डे-टु-डे) करके फैसला सुनाया । उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने सर्व सम्मति से राम मंदिर के पक्ष फैसला दिया । भाजपा अध्यक्ष जब राम मंदिर का जिक्र कर रहे थे तब लोगों ने कई बार ‘जयश्रीराम’ के नारे लगाये ।

नड्डा ने राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं पर पाकिस्तान की बोलने का आरोप लगाया । भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान संयुक्त राष्ट्र में अपनी बात रखने के लिये राहुल गांधी के बयानों का जिक्र करते है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)