देश

Bihar Assembly Elections 2020: नीतीश कुमार का RJD पर बड़ा हमला, कहा- बिहार में लालटेन का युग खत्म हुआ

सीएम नीतीश कुमार बिहार के वैशाली में शनिवार को चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे. जहां पर उन्होंने अपने कामों की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने उन्हें 15 साल कम करने का मौक़ा दिया और उन्होंने लोगों के घर- घर तक बिजली पहुंचाया. वहीं उन्होंने कहा कि जिनके घरों तक बिजली नहीं पहुंची हैं. सत्ता में वापस आने के बाद बिजली पहुंचाया जाएग.

Bihar Assembly Elections 2020: नीतीश कुमार का RJD पर बड़ा हमला, कहा- बिहार में लालटेन का युग खत्म हुआ
सीएम नीतीश कुमार (Photo Credits ANI)

Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार अपने चरम पर हैं. राजनीतिक पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं. ताकि जनता उनके पक्ष में मतदान करे. इस बीच चुनावी सभा में जीत को लेकर बयान बाजी का सिलसिला भी जोरो पर हैं. बिहार में जहां आरजेडी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर आरोप लगा रही है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कुछ नहीं किया. वहीं नीतीश कुमार अपने रैलियों में राज्य में उनके 15 साल के कार्यकाल में किये गए विकास को गिनाते हुए जनता से वोटर मांग रहे हैं.

सीएम नीतीश कुमार बिहार के वैशाली में शनिवार को चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे. जहां पर उन्होंने अपने कामों की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने उन्हें 15 साल कम करने का मौक़ा दिया और उन्होंने लोगों के घर- घर तक बिजली पहुंचाया. वहीं उन्होंने कहा कि जिनके घरों तक बिजली नहीं पहुंची हैं. सत्ता में वापस आने के बाद बिजली पहुंचाया जाएग. सभा में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने आरजेडी पर तंज सकते हुए कहा कि बिहार में लालटेन का युग का अंत हो गया है. यह भी पढ़े: Bihar Assembly Elections 2020: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा वार, कहा- पत्नी को मुख्यमंत्री बनाने के अलावा महिलाओं के लिये कुछ नहीं किया

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार जहां दावा कर रहे हैं कि उन्होंने पिछले 15 सालों में बिहार का विकास किया है. वहीं विपक्षी पार्टियों में आरजेडी का कहना है कि बिहार में पिछले 15 साल में कुछ नहीं हुआ हैं. बल्कि  बेरोजगारी, बिजली, सड़क समेत कई समस्याएं पहले से ज्यादा बढ़ गई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2020 05:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).