जरुरी जानकारी | सरकार कम ब्याज दर पर ऋण प्रवाह बनाये रखना चाहती है: ठाकुर

कोलकाता, पांच जून केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि सरकार छोटे कारोबारियों को करीब 7.5-8 प्रतिशत की कम ब्याज दर पर कर्ज उपलब्ध कराने के लिये बैंकों के साथ बातचीत कर रही है।

ठाकुर एक वेबिनार में वीडियो कांफ्रेंस के जरिये एमसीसीआई के सदस्यों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान अर्थव्यवस्था और मानव जीवन पर कोविड-19 संकट के कारण हुए असर से उबरने के संबंध में सदस्यों की चिंताओं को सुना।

यह भी पढ़े | Pregnant Elephant Death In Kerala: केरल में इंसानियत शर्मसार, गर्भवती हथिनी की मौत को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मांगी रिपोर्ट.

उद्योग जगत संकट के इस दौर में पर्याप्त और सस्ते ऋण की मांग कर रहा है।

ठाकुर ने कहा कि सरकार की जिन योजनाओं में 100 प्रतिशत गारंटी प्रदान की जा रही है, उन्हें उम्मीद है कि बैंक ऋण आवंटित करने और वितरित करने में देरी नहीं करेंगे।

यह भी पढ़े | Gati Cyclone Next After Nisarga: ‘निसर्ग’ के बाद आने वाले अगले चक्रवाती तूफान का नाम होगा ‘गति’, ऐसे मिला यह नाम.

एमसीसीआई के एक बयान के अनुसार, उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय बैंकों के साथ बातचीत कर रहा है, ताकि वे 7.5 से 8 प्रतिशत के करीब कम से कम ब्याज दर पर ऋण दे सकें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)