जरुरी जानकारी | सरकार ने ट्राई प्रमुख के पद के लिये मांगे आवेदन

नयी दिल्ली, पांच जून सरकार ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के प्रमुख (चेयरपर्सन) के पद के लिये पात्र व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

यह पद एक अक्टूबर से रिक्त होने वाला है। ट्राई के वर्तमान प्रमुख आर एस शर्मा का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त होने वाला है।

यह भी पढ़े | Pregnant Elephant Death In Kerala: केरल में इंसानियत शर्मसार, गर्भवती हथिनी की मौत को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मांगी रिपोर्ट.

सरकार ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करते हुए कहा कि कार्यकाल तीन वर्ष से अधिक या 65 वर्ष की आयु से अधिक का नहीं होगा।

दूरसंचार विभाग ने कहा, "अध्यक्ष का पद एक अक्टूबर 2020 से खाली हो जायेगा।"

यह भी पढ़े | Gati Cyclone Next After Nisarga: ‘निसर्ग’ के बाद आने वाले अगले चक्रवाती तूफान का नाम होगा ‘गति’, ऐसे मिला यह नाम.

उसने कहा कि उम्मीदवार के पास दूरसंचार, उद्योग, वित्त, लेखा, कानून, प्रबंधन या उपभोक्ता मामलों में विशेष ज्ञान अथवा पेशेवर अनुभव होना चाहिये।

तलाश सह चयन समिति के पास प्राप्त आवेदनों के अलावा उक्त पद पर नियुक्ति के लिये किसी अन्य नाम पर विचार करने का अधिकार होगा।

आर एस शर्मा को जुलाई 2015 में तीन साल की अवधि के लिये ट्राई प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था। बाद में अगस्त 2018 में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने उन्हें 30 सितंबर 2020 तक के लिये पुन: नियुक्त करने को मंजूरी दे दी थी। शर्मा 30 सितंबर 2020 को 65 वर्ष के हो जायेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)