देश की खबरें | गोवा के प्राधिकारी कोविड-19 संक्रमण के स्थानीय प्रसार को लेकर चिंतित
जियो

पणजी, पांच जून गोवा में कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर रहकर मुकाबला कर रहे स्वास्थ्य विभाग के सात कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं और आशंका है कि संक्रमण राज्य के अंदरूनी क्षेत्रों में भी पहुंच सकता है।

राज्य के स्वास्थ्यअधिकारियों ने बृहस्पतिवार को पुष्टि की थी कि वास्को में मंगोर हिल क्षेत्र स्थित एक शहरी स्वास्थ्य केंद्र में तैनात सात कर्मी संक्रमित पाये गए हैं।

यह भी पढ़े | भारत सरकार के मंत्रालय में जॉइंट सेक्रटरी राहुल श्रीवास्तव को रोमानिया में अगला राजदूत नियुक्त किया गया : 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंगोर हिल को इस सप्ताह के शुरू में 40 मामले सामने आने के बाद कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया था।

एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि संक्रमित कर्मियों में एक मडगांव का निवासी है जबकि एक अन्य दक्षिण गोवा के संगुएम गांव का रहने वाला है।

यह भी पढ़े | तिरुवनंतपुरम: महिला को जबरन शराब पिलाकर सामूहिक बलात्कार, पति समेत 5 गिरफ्तार.

उन्होंने कहा कि सभी संक्रमित स्वास्थ्य कर्मियों को मडगांव के ईएसआई अस्पताल में रखा गया है जो कि राज्य की निर्धारित कोविड-19 इलाज इकाई है।

अधिकारी ने कहा कि अभी तक संक्रमण उन लोगों में पाया जा रहा था जो अन्य राज्यों से गोवा आये थे लेकिन यह अब स्थानीय लोगों में भी फैल रहा है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘शहरी स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों का संक्रमित होना चिंता की बात है। सभी सात कर्मी संक्रमित पाये जाने से पहले अपने गृह स्थान गए थे।’’

राज्य अधिकारियों ने उनके सम्पर्क में आये व्यक्तियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

संगुएम विधायक प्रसाद गांवकर ने कहा, ‘‘संगुएम का एक व्यक्ति जो स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत था, संक्रमित पाया गया है और उसका इलाज किया जा रहा है। हमने लोगों से सभी जरूरी एहतियात बरतने को कहा है।’’

मडगांव विधायक एवं विपक्ष के नेता दिगम्बर कामत ने बृहस्पतिवार को एक संदेश में लोगों से नहीं घबराने की अपील की थी।

बृहस्पतिवार की स्थिति के अनुसार गोवा में कोविड-19 के कुल 166 मामले सामने आये हैं जिनमें से 109 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 57 संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)