तिरुवनंतपुरम: महिला को जबरन शराब पिलाकर सामूहिक बलात्कार, पति समेत 5 गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पति ने 25 वर्षीय महिला को कथित रूप से जबरन शराब पिलाई, जिसके बाद उसके चार दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। उस दौरान महिला का पांच साल का बच्चा भी वहां मौजूद था।
तिरुवनंतपुरम: पांच जून केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पति ने 25 वर्षीय महिला को कथित रूप से जबरन शराब पिलाई, जिसके बाद उसके चार दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। उस दौरान महिला का पांच साल का बच्चा भी वहां मौजूद था. पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की है, सभी आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया हैसंदेह है कि आरोपी ने बच्चे की भी पिटाई की है. केरल राज्य महिला आयोग ने इस सामूहिक बलात्कार को लेकर अपने यहां भी मामला दर्ज किया है.
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे और दोनों बच्चों को लेकर बृहस्पतिवार को पुथुकुरिची के पास बीच पर गया. बाद में वह सभी को लेकर पास स्थित अपने मित्र के घर गया जहां महिला को जबरन शराब पिलाई गयी और उसके बड़े बेटे के सामने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला को एक राहगीर ने सड़क किनारे शराब के नशे में देखा और अपनी कार से उसे उसके घर पहुंचाया. फिर उसने पुलिस को पूरी घटना की सूचना दी. यह भी पढ़े | Rajya Sabha Election 2020: कर्नाटक से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे राज्यसभा का उम्मीदवार, सोनिया गांधी की तरफ से मिली हरी झंडी.\
25-year-old woman allegedly forced to drink liquor by her husband, raped by four of his friends in front of their five-year-old child near Thiruvananthapuram in Kerala; all accused arrested: Police
— Press Trust of India (@PTI_News) June 5, 2020
राहगीर ने बाद में कुछ समाचार चैनलों को बताया कि महिला रो रही थी और उसके चेहरे पर चोट के निशान थे, वह मदद मांग रही थी. कादीनमकुलम थाने के एक पुलिस अधिकारी ने यहां बताया कि तथ्यों की जांच करने के बाद गिरफ्तारी की जाएगी. पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है.उसे उपचार के बाद जिला अस्पलात से छुट्टी दे दी गई है. महिला ने टीवी चैनल को बताया कि आरोपियों ने उसके शरीर को सिगरेट से जलाया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2020 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

