देश की खबरें | पश्चिमी दिल्ली में बच्ची का यौन शोषण, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच अगस्त पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में 12 साल की एक बच्ची का एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर यौन शोषण किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार की है और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के मध्य प्रदेश में 652 नए मरीज पाए गए, 17 की मौतें: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस पड़ोसियों से पूछताछ करने के साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस ने कहा कि उन्हें घटना की सूचना मंगलवार शाम को मिली। पड़ोसियों ने पीड़िता को खून से लथपथ देखने के बाद पुलिस और उसके माता-पिता को सूचना दी।

यह भी पढ़े | Jammu & Kashmir Lt GC Murmu Resigns: जम्मू कश्मीर के पहले उपराज्यपाल जीसी मुर्मू का इस्तीफा, हो सकते हैं अगले कैग, रिपोर्ट.

पीड़िता को पास के ही एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स के लिए रेफर किया गया।

पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) ए कोआं ने कहा, '' हमें पश्चिम विहार वेस्ट पुलिस थाने में मंगलवार शाम को नाबालिग लड़की के उत्पीड़न की सूचना मिली थी। इस मामले में धारा 307 (हत्या का प्रयास) और पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच की जा रही है।''

पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया कि जिस समय घटना हुई, उस समय बच्ची के माता-पिता घर में मौजूद नहीं थे।

पुलिस के मुताबिक, उसके माथे और चेहरे पर किसी धारदार चीज से कई बार वार किया गया।

आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

वहीं, इस मामले के संबंध में दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी किया है और घटना को लेकर आठ अगस्त तक विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)