देश की खबरें | गहलोत सरकार एक ‘अकर्मण्य सरकार साबित हुई है’ : नड्डा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 23 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य में ‘‘अशोक गहलोत सरकार एक अकर्मण्य सरकार साबित हुई है।’’

भाजपा राजस्थान की प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की आनलाइन बैठक को राजधानी दिल्ली से संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘राज्य में अशोक गहलोत सरकार एक अकर्मण्य सरकार साबित हुई है। एक ऐसी सरकार साबित हुई है जिसने लोगो को राहत पहुंचाने की बजाय लोगों के साथ विश्वासघात किया है। अपनी राजनीति चमकाने के सिवाय और कोई काम उन्होंने नहीं किया है।’’

यह भी पढ़े | PM Modi Feeds Peacocks: मोर को खाना खिलाते नजर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वीडियो में दिखा इस खूबसूरत पक्षी के प्रति उनका प्यार (Watch Video).

उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरीके से राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं वो इस बात का सूचक है कि प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं हैं। अपराध इस बात का द्योतक है कि अपनो को बचाना और भाई भतीजावाद करना, अपना पराया करना इसके सिवाय आज राजस्थान की सरकार कुछ नहीं कर रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान में आज तक 3,83,076 मामले दर्ज हुए है। यह लगभग 80 प्रतिशत वृद्धि है। उसी तरह से महिला उत्पीड़न में पिछले साल के मुकाबले 122 प्रतिशत की वृद्धि है। दलित उत्पीड़न के लगभग 92 प्रतिशत मामले बढ़े हैं। आदिवासी उत्पीड़न में 101 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है।’’

यह भी पढ़े | JP Nadda Attacks Gehlot Govt: जेपी नड्डा का राजस्थान की गहलोत सरकार पर बड़ा हमला, कहा-राजनीति चमकाने के सिवाय नहीं किया कोई काम.

उन्होंने कहा कि ‘‘बलात्कार, डकैती, लूटपाट के मामलों में बहुत बड़ी वृद्धि हुई है। यह आंकडे मैं आपके सामने इसलिए रख रहा हूं कि यह गहलोत सरकार की अकर्मण्यता, भाई भतीजावाद, सरकारी ढांचे के चरमराने का द्यौतक है।’’

नड्डा ने कहा कि इन सारे विषयों को जनता तक सही तरीके से पहुंचाने की जिम्मेवारी और उनको इस बात के लिये उद्वेलित करने की भी जिम्मेवारी भाजपा के कार्यकर्ताओं की है। हमकों इन पर जोर से आवाज उठानी चाहिए। हमको पूरी ताकत के साथ इन विषयों को रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बिजली के बिलो में बढोत्तरी की.. वायदा किया था कि हम बिजली का बिल नहीं बढ़ने देंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ‘‘गहलोत सरकार वादा खिलाफी के लिए ही जानी जाती है..इसको हमकों समझना चाहिए। घोषणा की थी कि हम बिजली के बिल नहीं बढ़ायेंगे और बिजली को बढ़ाना और उसके साथ-साथ नये तरीके इजाद करना, यह इस बात का भी द्यौतक है कि जिस तरीके से वहां पर घटनाएं चल रही हैं और प्रशासन चल रहा है।’’

कुंज अमित

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)