देश की खबरें | गणेश उत्सव: लोगों को सामाजिक जिम्मेदारी को नहीं भूलना चाहिए: ठाकरे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 22 अगस्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि लोगों को भगवान गणेश का स्वागत करते समय मास्क पहनने और भीड़ से बचने की अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को नहीं भूलना चाहिए।

ठाकरे ने कहा कि उन्होंने 10-दिवसीय उत्सव के पहले दिन कोरोना वायरस महामारी से दुनिया को छुटकारा दिलाने के लिए भगवान गणेश से प्रार्थना की।

यह भी पढ़े | Gangrape In Patna: पटना में 50 वर्षीय महिला से गैंगरेप, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई.

यहां अपने सरकारी आवास ‘वर्षा’ में गणेश पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान गणेश देख रहे थे कि कैसे उनके भक्त महामारी के दौरान उनकी सामाजिक जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए उनका स्वागत कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘आमतौर पर, त्योहार का आयोजन धूमधाम और उल्लास के साथ किया जाता है, लेकिन मौजूदा स्थिति के कारण इस बार इसमें कुछ कमी रही है। यह हमारे लिए एक परीक्षा है। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और भीड़ से बचने की अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को न भूलें। लोगों को बार-बार हाथ धोते रहना चाहिए।’’

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: ओडिशा के कलाकार ने किया कमाल, सत्यनारायण मोहराना ने बनाई सबसे छोटी गणेश प्रतिमा.

गणेश उत्सव महाराष्ट्र का सबसे बड़ा त्योहार है जिसमें सार्वजनिक स्थानों और घरों में भगवान गणेश की मूर्तियों को स्थापित किया जाता है।

इस बीच, पुणे से प्राप्त खबर के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के बीच गणेश उत्सव होने के बीच शहर में गणेश की पंचमुखी मूर्तियों को स्थापित किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)