एजेंसी न्यूज

Digital Arrest: आगरा में डिजिटल अरेस्ट कर 239 लोगों से 110 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 5 गिरफ्तार

आगरा पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट एवं साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक गिरोह ने 239 लोगों से करीब 110 करोड़ की ठगी की है.

Digital Arrest: आगरा में डिजिटल अरेस्ट कर 239 लोगों से 110 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 5 गिरफ्तार
Digital Arrest (img: Pixabay)

आगरा(उप्र), 3 दिसंबर: आगरा पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट एवं साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक गिरोह ने 239 लोगों से करीब 110 करोड़ की ठगी की है.

सहायक पुलिस उपायुक्त (नगर) सूरज कुमार राय ने बताया कि आरोपी विदेश में बैठे साइबर ठगों से प्रशिक्षण लेते थे. उन्हें बैंक खाते उपलब्ध कराते थे और लोगों को डिजिटल अरेस्ट, शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगते थे. यह भी पढ़ें: अदालत ने पूजा खेडकर की मां का हथियार लाइसेंस रद्द करने के पुलिस के आदेश को खारिज किया

उन्होंने बताया कि आगरा के एक निवासी ने 18 लाख रुपये की ठगी होने पर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और यह सफलता प्राप्त की.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2024 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).