देश की खबरें | पूर्व दिल्ली पुलिस आयुक्त वेद मारवाह का निधन
जियो

नयी दिल्ली, पांच जून दिल्ली पुलिस के पूर्व आयुक्त वेद मारवाह का शुक्रवार को गोवा में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे।

गोवा पुलिस ने उनके निधन की जानकारी दी।

यह भी पढ़े | दिल्ली हिंसा: पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने 410 लोगों के खिलाफ दायर की चार्जशीट.

मारवाह 1985 से 1988 तक दिल्ली पुलिस आयुक्त रहे और उन्होंने 1988 से 1990 के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के तीसरे महानिदेशक के तौर पर भी सेवाएं दीं।

वह मणिपुर, झारखंड एवं मिजोरम के राज्यपाल भी रहे।

यह भी पढ़े | गोवा में कोरोना के 30 नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 196 हुई: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गोवा डीजीपी ने ट्वीट किया, ‘‘हम पुलिस बल के महान नेता के चले जाने से अत्यंत दु:खी हैं। वेद मारवाह ने चुनौतियों के समय पुलिस बल का नेतृत्व किया और तीन राज्यों के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उनके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।’’

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी ने कहा कि वह वेद मारवाह के निधन की सूचना से स्तब्ध हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)