देश की खबरें | डीएवीपी की पूर्व महानिदेशक सुरिंदर कौर का निधन
जियो

नयी दिल्ली, 13 जून विज्ञापन और दृश्य प्रचार निदेशालय (डीएवीपी) की पूर्व महानिदेशक और सेवानिवृत्त आईआईएस अधिकारी सुरिंदर कौर का शनिवार को संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 77 वर्ष की थीं।

सूचना और प्रसारण सचिव अमित खरे ने कौर के निधन पर शोक जताया है।

यह भी पढ़े | कोरोना के राजस्थान में 333 नए मरीज पाए गए, 10 की मौत: 13 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रेस सूचना ब्यूरो ने ट्वीट किया, ‘‘खरे ने शोक संतप्त परिवार को अपने संदेश में कहा कि कौर को सरकार के संचार के परिप्रेक्ष्य में मीडिया इकाई के कामकाज में सुधार के लिए जाना जाता था।’’

खरे ने कहा, ‘‘आईआईएस (भारतीय सूचना सेवा) के अधिकारियों के प्रशिक्षण में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन आईआईएस वर्ग के लिए बड़ा नुकसान है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए 200 ‘सुरक्षित घर’ बनाएगी बंगाल सरकार.

35 वर्ष की सेवा के बाद कौर 2003 में सेवानिवृत्त हुई थीं। सेवानिवृत्त होने के समय वह डीएवीपी की महानिदेशक थीं।

उनका जन्म 1943 में हुआ था और 1968 में वह सेवा में आई थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)