मैनचेस्टर, 24 जुलाई वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग का मानना है कि जोफ्रा आर्चर में महान तेज गेंदबाज बनने की क्षमता है और उसे ‘बाहरी शोर’ पर ध्यान देने की बजाय अपनी गेंदबाजी पर फोकस करना चाहिये ।
आर्चर को तीसरे टेस्ट के लिये वेस्टइंडीज की 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है । उन्होंने स्वीकार किया था कि श्रृंखला के पहले मैच के बाद जैविक सुरक्षित प्रोटोकॉल तोड़ने की वजह से सोशल मीडिया पर वह नस्लीय छींटाकशी का शिकार हुए थे ।
होल्डिंग ने स्काई स्पोटर्स से कहा ,‘‘ ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि यह इतना कठिन होना चाहिये । वह उस टीम का हिस्सा है जिसने अभी एक टेस्ट मैच जीता है ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ इंग्लैंड टीम में उसके कई दोस्त हैं । वह बेन स्टोक्स के काफी करीब है । वह काफी सकारात्मक इंसान है ।उसे टीम में व्यस्त रहना चाहिये और बाहरी शोर के बारे में भूल जाना चाहिये । ऐसा करके ही वह महान गेंदबाज बन सकता है ।’’
यह भी पढ़े | IPL 2020 Schedule Update: 19 सितंबर से शुरू हो सकता है आईपीएल, 8 नवंबर को होगा फाइनल.
उन्होंने स्वीकार किया कि किसी भी तरह के अपमान को भुलाना इतना आसान नहीं होता ।
उन्होंने कहा ,‘‘ यह आसान नहीं है । जब लोग आपके मूल, आपकी चमड़ी के रंग, आपके धर्म को लेकर आपको ताने मारे । आपके वजन को लेकर आपका अपमान करे । यह अनदेखा करना आसान नहीं होता । सोशल मीडिया से निपटना इतना आसान नहीं है । लेकिन यह सब काम पर फोकस करने की बात है । इसके लिये मानसिक रूप से दृढ होना होगा ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY