एजेंसी न्यूज

IPL 2020 Schedule Update: 19 सितंबर से शुरू हो सकता है आईपीएल, 8 नवंबर को होगा फाइनल

बहु प्रतीक्षित इंडियन प्रीमियर लीग 19 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात में शुरू हो सकता है और इसका फाइनल आठ नवंबर को खेला जाएगा. बीसीसीआई के शीर्ष सूत्रों ने गुरुवार को पीटीआई को यह जानकारी दी. इस तरह से यह 51 दिन तक चलेगा और यह फ्रेंचाइजी और प्रसारकों के अलावा अन्य हितधारकों के अनुकूल होगा.

IPL 2020 Schedule Update: 19 सितंबर से शुरू हो सकता है आईपीएल, 8 नवंबर को होगा फाइनल
आईपीएल ट्रॉफी (Photo Credits: Twitter @IPL/File

IPL 2020 Schedule Update: बहु प्रतीक्षित इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 19 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात में शुरू हो सकता है और इसका फाइनल आठ नवंबर को खेला जाएगा. बीसीसीआई के शीर्ष सूत्रों ने गुरुवार को पीटीआई को यह जानकारी दी. आईपीएल संचालन परिषद की अगले सप्ताह बैठक होगी जिसमें इसे अंतिम रूप देने के साथ कार्यक्रम को मंजूरी दी जाएगी.

पता चला है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (Cricket Board of India) ने अपनी योजना से फ्रेंचाइजी को अवगत करा दिया है. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई- से कहा पूरी संभावना है कि आईपीएल 19 सितंबर (शनिवार) को शुरू होगा और फाइनल आठ नवंबर (रविवार) को खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: UAE में हो सकता है IPL 2020 टूर्नामेंट, गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने दिए संकेत

इस तरह से यह 51 दिन तक चलेगा और यह फ्रेंचाइजी और प्रसारकों के अलावा अन्य हितधारकों के अनुकूल होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2020 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).