देश की खबरें | पांच वर्षीय बालिका से बलात्कार, 11 वर्षीय बालक हिरासत में
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बलरामपुर, 13 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पांच वर्षीय बालिका से बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने 11 वर्षीय बालक को हिरासत में लिया है।

बलरामपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के वाइड्रफनगर थाना क्षेत्र में 10 अक्टूबर को पांच वर्षीय बालिका से बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने 11 वर्षीय बालक को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़े | Temple Re-Opening in Maharashtra: मंदिर खोलने को लेकर शरद पवार ने लिखी पीएम मोदी को लिखा पत्र, राज्यपाल की पर उठाए सवाल.

अधिकारियों ने बताया कि बालिका के परिजनों ने मंगलवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी तब जांच शुरू की गई।

उन्होंने बताया कि बालिका के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है कि गांव में ही रहने वाला 11 वर्षीय बालक बालिका को मछली पकड़ने के बहाने तालाब के किनारे ले गया और वहां उसने उससे बलात्कार किया।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: लॉकडाउन के 6 महीने के बाद उत्तर प्रदेश में मल्टीप्लेक्स और सिनेमाहॉल केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार 15 अक्टूबर से खुलेंगे.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को बालिका के परिजन थाने पहुंचे और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी तब बालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और मामले की जांच शुरू की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में पिछले दो सप्ताह के दौरान अभी तक एक सामूहिक बलात्कार समेत बलात्कार के कुल पांच मामले दर्ज किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)