देश की खबरें | संदिग्ध आईएसआईएस आतंकी के बारे में जानकारी न दे पाने के कारण पांच पुलिसकर्मी निलंबित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बलरामपुर (उप्र), 28 अगस्त दिल्ली में पिछले सप्ताह गिरफ्तार संदिग्ध आईएसआईएस आतंकी अबू यूसुफ उर्फ मुस्तकीम की गतिविधियों की जानकारी स्थानीय स्तर पर एकत्र करने में नाकाम रहने पर पांच पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने बताया कि आतंकी गतिविधियों मे गिरफ्तार उतरौला कोतवाली के बढया भैसाही गाँव निवासी मुस्तकीम के बारे में जानकारी हासिल करने में असफल रहने वाले स्थानीय कोतवाली के तत्कालीन निरीक्षक अनिल यादव, उपनिरीक्षक शशिभूषण पांडे, बीट आरक्षी कांस्टेबल रमेश कुमार, पंकज कुमार और खुफिया इकाई (एलआईयू) के बीट प्रभारी अनिल यादव को निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: पुणे में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कोविड केंद्र का किया उद्घाटन: 28 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि उच्चस्तरीय जाँच की अंतरिम आख्या के आधार पर प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के बाद इन पुलिसकर्मियों के निलंबन की कार्यवाही की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 21 अगस्त को दिल्ली के धौलाकुआं थाना क्षेत्र में पुलिस ने बढया भैसाही गाँव निवासी अबू यूसुफ उर्फ मुस्तकीम को दो प्रेशर कुकर आईईडी के साथ गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस और गुप्तचर ब्यूरो ने आतंकी के घर से तलाशी के दौरान विस्फोटक पदार्थ, फिदाईन जैकेट आदि घातक सामग्री बरामद की थी।

यह भी पढ़े | CLAT 2020 Postponed Again: क्लैट परीक्षा 2020 एक बार फिर हुई स्थगित, 7 नहीं अब 28 सितंबर को होगा आयोजित, पढ़ें पूरी डिटेल.

उन्होंने कहा कि उक्त पुलिसकर्मियों द्वारा कोई भी खुफिया सूचना नहीं जुटाई गई और न ही कोई कार्यवाही की गई जिससे स्पष्ट होता है कि घोर लापरवाही बरती गई। आतंकी की गिरफ्तारी के बाद उच्चस्तरीय जाँच के दौरान इन पुलिसकर्मियों को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए निलंबित किया गया है।

वर्मा ने बताया उक्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)