CLAT 2020 Postponed Again: क्लैट परीक्षा 2020 एक बार फिर हुई स्थगित, 7 नहीं अब 28 सितंबर को होगा आयोजित, पढ़ें पूरी डिटेल
CLAT 2020 Postponed Again: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एक बार फिर से कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2020 (Common Law Admission Test 2020) की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है. इससे पहले कहा गया था कि कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2020 की परीक्षा 7 सितंबर को होगी. लेकिन अब सोमवार 28 सितंबर को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट की परीक्षा आयोजित की जाएगी. CLAT 2020 की परीक्षा 2 बजे से लेकर 4 बजे तक 28 सितंबर के दिन आयोजित होगी. इस परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए छात्र ऑफिसियल वेबसाईट consortiumofnlus.ac.in पर लॉग इन कर सकते हैं. एग्जिक्यूटिव कमेटी की रिव्यू मीटिंग में एग्जाम को स्थगित करने का निर्णय 27 अगस्त को लिया गया.

बता दें कि इस एग्जाम को अबतक चार बार स्थगित किया जा चूका है. क्लैट (CLAT) को इस साल देश में पहली बार 10 मई को आयोजित किया जाना था, लेकिन कोविड-19 की वजह से इसे टाल दिया गया. क्लैट एग्जाम को पिछले साल 26 मई को आयोजित किया गया, जिसका रिजल्ट जून महीनें में आया था. कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट एक नेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है. छात्र इस एग्जाम के जरिए अंडर ग्रेजुएट (Under Graduate) और पोस्ट ग्रेजुएट (Post Graduate) लॉ कोर्सेस में दाखिला लेते हैं.
यह एंट्रेंस एग्जाम दो घंटे का होता है, जहां छात्रों को 150 प्रश्नों को हल करना होता है. नियमानुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 35 प्रतिशत होता है. इस परीक्षा में पास होने वाले अभियार्थियों को मेरिट के आधार पर लॉ के विश्वविद्यालयों में एडमिशन मिलता हैं. लॉ की पढ़ाई के लिए देश में 22 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय हैं
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).