खेल की खबरें | फिच ने कहा, आस्ट्रेलिया जैव सुरक्षित वातावरण में खेलने के लिये तैयार

आस्ट्रेलिया का अगले महीने होना वाला इंग्लैंड दौरा इस सलामी बल्लेबाज के लिये पूरी तरह से नया अनुभव होगा। इस दौरान वह 21 सदस्यों वाली टीम की अगुवाई करेंगे जो तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही एकदिवसीय मैच खेलेगी।

विक्टोरिया में कोविड-19 मामलों के बढ़ने के कारण यहां कड़ा लॉकडाउन लागू है। यह फिंच के लिये दौरे पर अलग थलग रहने की शुरुआत है क्योंकि आस्ट्रेलियाई टीम को भी आगामी सप्ताह में इंग्लैंड में मैच खेलने के लिये वेस्टइंडीज और पाकिस्तानी टीमों की तरह जैव सुरक्षित वातावरण में रहना होगा।

यह भी पढ़े | MS Dhoni 2011 World Cup Winning Six: महेंद्र सिंह धोनी के नाम होगी वानखेड़े स्टेडियम की वो सीट, MCA ने रखा प्रस्ताव.

फिंच ने मंगलवार को जब ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में भाग लिया तो पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि पीछे से उनका कुत्ता भौंक सकता है और अगर ऐसा हुआ तो उन्हें चुप्पी साधनी होगी। ऐसा दो बार हुआ और संवाददाता सम्मेलन के आखिर में उन्होंने मुस्कराते हुए माफी भी मांगी।

फिंच ने कहा कि उनकी टीम के लिये नियमों का पालन करना कोई मसला नहीं होगा जो रविवार को आस्ट्रेलिया से रवाना होगी।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Sponsorship Deal: ड्रीम-11 बना आईपीएल 2020 का टाइटल स्पॉन्सर, 222 करोड़ रुपये में खरीदे राइट्स.

इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले खिलाड़ियों में ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन्हें इसके बाद 19 सितंबर से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग लेना है। उन्हें आस्ट्रेलिया लौटने पर भारत के खिलाफ श्रृंखला से पहले भी पृथकवास में रहना होगा।

फिंच ने कहा, ‘‘यह याद रखना अधिक महत्वपूर्ण है कि हम वैश्विक क्रिकेट को बरकरार रखने में मदद करने की स्थिति में हैं और इससे बड़ी कोई प्रेरणा नहीं हो सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट जगत से जुड़े हजारों लोग हैं जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को सुनिश्चित करने के लिये काम कर रहे हैं। हम इसका श्रेय उन लोगों को देते हैं जो सारी परिस्थितियों को अनुकूल बनाने में लगे हैं। ’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)