देश की खबरें | महाराष्ट्र में ठाणे, पालघर के जंगलों में आग लगी ; कोई हताहत नहीं

ठाणे/पालघर, 27 मार्च महाराष्ट्र के ठाणे और पालघर जिलों के पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले दो दिनों में जंगल में आग लगने के दो मामले सामने आये हैं। यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने कहा कि बृहस्पतिवार देर रात ठाणे शहर के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान (एसएनजीपी) क्षेत्र के येयूर हिल्स में पहली आग लगी।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने प्रकोष्ठ को आग लगने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तक नगर से दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और कुछ घंटे में आग बुझा दी गई।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने खाद के लिए जंगल में आग लगायी थी।

एक अधिकारी ने कहा कि इसी तरह, पालघर जिले के वसई में जीवदानी हिल्स में शुक्रवार रात आग लग गई और इलाके के एक मंदिर तक फैल गई। आग सुबह तक लगी हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)