एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब के किसानों ने दिल्ली मार्च के लिये जरूरी सामान इकट्ठा करना शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के किसान निकायों ने केन्द्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ अपने प्रस्तावित मार्च से पहले लोगों से राशन, रजाइयां और अन्य जरूरी सामान इकट्ठा करना शुरू कर दिया है।

देश की खबरें | पंजाब के किसानों ने दिल्ली मार्च के लिये जरूरी सामान इकट्ठा करना शुरू किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 21 नवंबर पंजाब के किसान निकायों ने केन्द्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ अपने प्रस्तावित मार्च से पहले लोगों से राशन, रजाइयां और अन्य जरूरी सामान इकट्ठा करना शुरू कर दिया है।

किसान निकायों ने मार्च को ''ऐतिहासिक'' बताते हुए शनिवार को कहा था कि इसे भारी समर्थन हासिल है, जो केन्द्र सरकार को ''हिलाकर'' रख देगा।

यह भी पढ़े | Maharashtra Coronavirus Update: दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ने शुरू, 5,760 नए केस पाए जाने के बाद पीड़ितों की संख्या 17 लाख के पार, अब तक 46,573 मौतें.

केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बुधवार को कहा था कि वे राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने वाले पांच राजमार्गों के जरिये 26 नवंबर को दिल्ली पहुंचेगे।

किसान निकायों ने अपनी मांगों को लेकर केन्द्र सरकार पर दबाव बनाने के लिये संयुक्त किसान मोर्चे का गठन किया है। किसान नेताओं का कहना है कि इस मोर्चे को 500 से अधिक किसान संगठनों का समर्थन हासिल है।

यह भी पढ़े | Rok-Tok Abhiyan and Yamraj-Chitragupt: कोरोना संकट के बीच मध्य प्रदेश के भोपाल में कलाकारों ने ‘यमराज’ और ‘चित्रगुप्त’ बन लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति किया जागरूक, देखें वीडियो.

किसान नेताओं ने कहा कि है कि उनके प्रदर्शन को ग्रामीणों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। वे राशन, नकदी, कंबल और अन्य सामान दान कर रहे हैं।

बरनाला जिले में एक किसान नेता ने कहा, ''ग्रामीण लोग खुले दिल से राशन दान कर रहे हैं।''

भारती किसान यूनियन (एकता उग्रहान) के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने कहा कि यहां तक कि महिलाएं भी राशन और अन्य सामान इकट्ठा करने के लिये घर-घर जा रही हैं।

कोकरीलकलां ने कहा, ''हमें राशन, बर्तन, चटाइयां, कंबल और रजाइयां मिल रही हैं।''

उन्होंने कहा कि लोग किसान निकायों को संघर्ष कोष (नकदी) भी दे रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2020 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).