जरुरी जानकारी | फेसबुक इंडिया का राजस्व 43 प्रतिशत बढ़कर 1,277.3 करोड़ रुपये, मुनाफा दुगुना हुआ

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर सोशल मीडिया क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फेसबुक इंडिया का राजस्व पिछले वित्त वर्ष 2019- 20 के दौरान 43 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि के साथ 1277.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं कंपनी का शुद्ध लाभ दुगुने से भी अधिक होकर 135.7 करोड़ रुपये हो गया। नियामकीय सूचना में यह जानकारी मिली है।

इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय 893.4 करोड़ रुपये रही थी। सरकार के कंपनी पंजीयक को सौंपी गई सूचना में यह कहा गया है। बाजार की खुफिया जानकारी जुटाने वाली कंपनी टाफलर ने यह बताया है।

यह भी पढ़े | करोड़ों बैंक ग्राहकों के लिए खुशखबरी, 14 दिसंबर से बदल जाएंगे RTGS के ये नियम.

फेसबुक इंडिया का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2019- 20 में 107 प्रतिशत बढ़कर 135.7 करोड़ रुपये रहा है। इससे पिछले वर्ष कंपनी को 65.3 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

इस संबंध में संपर्क करने पर फेसबुक के प्रवक्ता ने कहा कि भारत उनके लिये महत्वपूर्ण बाजार है।

यह भी पढ़े | Google Year in Search 2020: गूगल पर साल 2020 में सबसे ज्यादा सर्च की गई IPL, कोरोना वायरस समेत ये 10 बड़ी खबरें.

प्रौद्योगिकी क्षेत्र की एक अन्य कंपनी गूगल ने भी नवंबर में कुछ इसी तरह की जानकारी दी थी। गूगल की 2019- 20 में भारत से आय 34.8 प्रतिशत बढ़कर 5,593.8 करोड़ रुपये रही। जबकि उसका शुद्ध लाभ 23.9 प्रतिशत बढ़कर 586.2 करोड़ रुपये रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)