देश की खबरें | घर में मिला बेहद विषैला सर्प, 35 बच्चों को जन्म दिया

कोयंबटूर, 26 जून बेहद विषैले सर्पों में से एक रसेल्स वाइपर प्रजाति के एक सांप ने यहां के नजदीक एक गांव में शुक्रवार को 35 बच्चों को जन्म दिया।

कोविमेडु गांव के निवासी मनोहरन ने अपने स्नानघर में एक सांप देखा और मुरली नाम के सपेरे को बुलाया।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के तमिलनाडु 3,645 नए मामले पाए गए: 26 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुरली ने सांप को पकड़ लिया, तब पता चला कि यह रसेल्स वाइपर प्रजाति का सांप है। सपेरे ने सांप को जंगल में छोड़ने के लिए उसे एक बोरी में बंद कर लिया।

कुछ मिनट बाद उसे लगा कि मादा सर्प बच्चों को जन्म दे रही है और उसने बोरी एक पेड़ के नीचे रख दी।

यह भी पढ़े | इंटरनेशनल फ्लाइट्स के परिचालन पर लगी रोक को 15 जुलाई तक बढ़ाया गया, DGCA ने जारी किया सर्कुलर.

दो घंटे के बाद सपेरे को 35 छोटे सांप दिखाई दिए। मुरली ने बताया कि इन सभी को इरोड जिले में सत्यमंगलम के जंगल में छोड़ा जाएगा।

सामान्य तौर पर सांप अंडे देते हैं और उन्हें सेते हैं, वहीं रसेल्स वाइपर प्रजाति के सर्प शरीर के अंदर ही अंडों को सेते हैं और बच्चों को जन्म देते हैं।

रसेल्स वाइपर के बच्चे जन्म लेते ही अत्यंत विषैले होते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)