एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब में पूर्व सैनिक ने एक आदमी की गोली मारकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने को लेकर एक पूर्व सैनिक ने कथित तौर पर 26 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | पंजाब में पूर्व सैनिक ने एक आदमी की गोली मारकर हत्या की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तरन तारन, पांच अगस्त सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने को लेकर एक पूर्व सैनिक ने कथित तौर पर 26 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि किल्ला कवि सिंह गांव में मंगलवार को जसबीर सिंह ने कथित तौर पर अपनी बंदूक से गोली मार कर सुखचैन सिंह की हत्या कर दी।

यह भी पढ़े | मुंबई में भारी बारिश से पैदा हालात पर पीएम मोदी ने सीएम उद्धव ठाकरे से की बात, मदद का दिया भरोसा: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जसबीर ने कथित तौर पर सुखचैन और उनके परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट की थीं, जिसका वह विरोध कर रहा था।

सुखचैन जब एक गांव के गुरुद्वारे में मत्था टेकने के लिए जा रहा था तभी तो जसबीर ने कथित तौर पर उसे रोक दिया।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, 'राम मंदिर बनने से देश की एकता और सद्भावना बढ़ेगी'.

पुलिस ने कहा कि जसबीर ने सुखचैन की अपने हथियार से कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस अधीक्षक जगजीत सिंह वालिया ने कहा कि जसबीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2020 10:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).