एजेंसी न्यूज

ENG vs SCO ICC T20 World Cup 2024 Rain Stops Play: स्कॉटलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के मैच के रोमांच में बारिश ने डाला बाधा, रुकी मैच

रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण गत चैम्पियन इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच मंगलवार को यहां खेले जा रहे आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप बी मैच को रोकना पड़ा है

ENG vs SCO ICC T20 World Cup 2024 Rain Stops Play: स्कॉटलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के मैच के रोमांच में बारिश ने डाला बाधा, रुकी मैच
England Cricket Team (Photo Credit: @englandcricket)

ENG vs SCO ICC T20 World Cup 2024 Rain Stops Play: ब्रिजटाउन (बारबाडोस), चार जून रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण गत चैम्पियन इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच मंगलवार को यहां खेले जा रहे आईसीसी टी20 विश्व कप ग्रुप बी मैच को रोकना पड़ा है. बारिश के कारण दूसरी बार मैच रोके जाते समय स्कॉटलैंड ने 6.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 51 रन बना लिए थे. इससे पहले तेज हवाओं और बारिश के कारण यहां केंसिंग्टन ओवल में टॉस के बाद मैच शुरू होने में विलंब हुआ था.

पोस्ट देखें:

मैच रोके जाते समय माइकल जोन्स 23 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे जबकि जॉर्ज मुन्से 19 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 18 रन बनाकर नाबाद थे.

मैच में और विलंब के कारण ओवर में कटौती हो सकती है. इंग्लैंड और स्कॉटलैंड को ऑस्ट्रेलिया, ओमान और नामीबिया के साथ ग्रुप बी में रखा गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2024 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).