नयी दिल्ली, आठ सितंबर पानी और जलनिकासी से जुड़ी ढांचागत कंपनी ईएमएस लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के पहले दिन शुक्रवार को गैर-संस्थागत एवं खुदरा निवेशकों से भारी मांग आने के कारण 3.71 गुना अभिदान मिला।
एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 1,07,87,431 शेयरों के आईपीओ के लिए 4,00,47,140 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं।
आंकड़ों के अनुसार, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 5.97 गुना, खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) खंड को 4.72 गुना और पात्र संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित हिस्से को नौ प्रतिशत अभिदान मिला है।
आईपीओ के तहत 146.24 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा इसमें 82,94,118 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी की गई है। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 200-211 प्रति शेयर है।
ईएमएस ने निर्गम से पहले बड़े निवेशकों से 96.37 करोड़ रुपये जुटाए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY