देश की खबरें | प्रख्यात कलाकार लक्ष्मण पई का गोवा में किया गया अंतिम संस्कार

पणजी, 18 मार्च विख्यात कलाकार लक्ष्मण पई का बृहस्पतिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

यहां पास में स्थित डोना पौला में अपने घर में पई (95) का 14 मार्च को निधन हो गया था।

उनका अंतिम संस्कार यहां से 35 किलोमीटर दूर मारगाओ में किया गया।

प्रख्यात कलाकार पई को पद्म भूषण, पद्म श्री, नेहरू सम्मान और ललित कला अकादमी पुरस्कार समेत कई पुरस्कारों से नवाजा गया था।

अंतिम संस्कार से पूर्व उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया और गोवा पुलिस ने बंदूकों की सलामी दी।

अंत्येष्टि में नेता प्रतिपक्ष दिगंबर कामत और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)