देश की खबरें | चुनाव आयोग ने भाजपा उम्मीदवार के बारे में कमलनाथ की टिप्पणी को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश में एक चुनावी रैली में एक महिला उम्मीदवार के खिलाफ कांग्रेस नेता कमलनाथ द्वारा की गयी टिप्पणी पर सोमवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

कमलनाथ ने ग्वालियर के डबरा में रविवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी के बारे में कथित टिप्पणी की थी।

यह भी पढ़े | MP bypolls 2020: आइटम विवाद पर मध्य प्रदेश में शुरू हुआ पत्र युद्ध, कमलनाथ ने लिखी शिवराज को चिठ्ठी.

इमरती देवी सहित 21 अन्य विधायकों ने मार्च में कांग्रेस से और विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था तथा भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद कमलनाथ सरकार गिर गयी थी।

इन विधायकों को ज्योतिरादित्य सिंधिया का करीबी माना जाता है।  चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर, हमने एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। यह मंगलवार को आयोग को मिल जाएगी। इसके आधार पर आयोग विचार करेगा।"

यह भी पढ़े | Fact Check: वायरल खबर में दावा, सामान्य वर्ग के छात्रों की UPSC सिविल परीक्षा देने की उम्र 32 से घटकर 26 वर्ष होने जा रही है, जानें वायरल खबर की सच्चाई.

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी यह मामला चुनाव आयोग को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा है।

चुनाव आयोग के अधिकारी ने कहा, "जब तक हमें एनसीडब्ल्यू से संदेश मिला, हम मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांग चुके थे।"

मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए तीन नवंबर को उपचुनाव होने हैं। मतों की गिनती 10 नवंबर को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)