एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)
कोच्चि, चार अगस्त जिले के कोलेनचेरी के पास स्थित एक गांव में एक अज्ञात व्यक्ति ने याददाश्त खो चुकी 75 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।
महिला का जिस निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है वहां के चिकित्सकों ने उसके साथ बलात्कार की पुष्टि की है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घटना रविवार शाम की है।
उन्होंने बताया कि महिला के पुलिस और डॉक्टरों को अलग-अलग बयान देने की वजह से जांच में परेशानी आ रही है।
उन्होंने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति बेहद खराब है।
इस संबंध में कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY