देश की खबरें | उप्र में छह साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने पर बुजुर्ग को पांच साल की सजा

अदालत ने इसके साथ ही दोषी के खिलाफ पांच हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने कहा कि जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को एक साल और कारावास में व्यतीत करना होगा।

अभियोजन पक्ष ने बताया यह मामला शहर कोतवाली इलाके के एक गांव में आठ फरवरी 2023 की देर शाम का है, जब सत्य नारायण कन्नौजिया (58) नामक व्यक्ति अपने एक घनिष्ठ मित्र के घर पर बैठे टेलीविजन देख रहे थे, तभी उनका मित्र किसी काम से बाहर चला गया।

इसके अनुसार, घर के उसी कमरे में छह साल की मासूम चारपाई पर सो रही थी, कुछ काम से बच्ची की मां कमरे में आई तो उसने सत्य नारायण को चारपाई पर लेट कर बच्ची को निर्वस्त्र कर उसके साथ गलत हरकत करते देखा, बाद में अचानक सत्य नारायण उठा और भाग निकला ।

विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) अश्विनी कुमार मिश्रा ने बताया की इस मामले में काफी सोच विचार के बाद दस फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया गया था।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया इस मामले में सत्य नारायण कन्नौजिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था और आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया गया।

अदालत ने कहा कि दोषी सत्य नारायण कन्नौजिया ने छह साल की बच्ची के साथ बेहद अमानवीय हरकत की है, इसलिए उसे पांच साल के कठोर कारावास की सजा दी जाती है। अदालत ने इसके साथ दोषी पर पांच हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।

विशेष लोक अभियोजक ने बताया की अदालत ने दोषी को जुर्माना नहीं अदा करने पर एक साल की अतिरिक्त कैद का फैसला आज सुनाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)