ईडी, सीबीआई जनता की सेवा के लिए बनी थीं लेकिन अब भाजपा की सेवा कर रही हैं : हरीश रावत
शनिवार देर रात यहां एक शादी समारोह में शामिल होने आए रावत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दावा किया कि ईडी का दफ्तर अब भाजपा का ऑफिस (कार्यालय) बन गया है और जो भी भाजपा के खिलाफ बोलेगा, उसके घर ईडी और सीबीआई पहुंच जाएगी, लेकिन ये एजेंसियां (कांग्रेस सांसद) राहुल गांधी का मनोबल नहीं तोड़ सकती हैं.

उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर विभाग और सीबीआई जैसी संस्थाएं जनता की सेवा के लिए बनी थीं लेकिन वे अब भारतीय जनता पार्टी की सेवा कर रही हैं. रावत ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अग्निपथ योजना देश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और सेना में भर्ती होने के नौजवानों के सपने को सरकार ने चौराहे पर चकनाचूर कर दिया. यह भी पढ़ें : उद्धव ने अग्निपथ योजना की आलोचना की, कहा युवाओं के जीवन, महत्वाकांक्षाओं से खिलवाड़ करना गलत
उन्होंने कहा, ‘‘ हम हिंसा की वकालत नहीं करते लेकिन नौजवानों की भावना सरकार को समझनी चाहिए और अगर हिंसा की आड़ में नौजवानों को कुचलने का काम किया गया तो यह घातक होगा.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2022 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).