देश की खबरें | गुजरात में 5.3 की तीव्रता वाला भूकंप का झटका
जियो

अहमदाबाद, 14 जून गुजरात के कुछ हिस्सों में रविवार रात को 5.3 की तीव्रता वाला भूकंप आया। इसका अधिकेंद्र कच्छ जिले में भचाऊ के पास था।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार कहीं से जान-माल की हानि की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: अभिनेत्री राम्या कृष्णन की कार से शराब की बोतलें बरामद: 14 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप का झटका रात आठ बज कर 13 मिनट पर महसूस किया गया।

संस्थान ने बताया कि करीब छह मिनट बाद 3.1 तीव्रता का एक और झटका (आफ्टरशॉक) महसूस हुआ, जिसका केन्द्र कच्छ जिले में रापड़ से 25 किलोमीटर पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर था।

यह भी पढ़े | भारत ने नेपाली सरकार के सामने उठाया सीमा पर गोलीबारी का मामला, 1 भारतीय की हुई थी मौत.

भूकंप का झटका कच्छ, राजकोट, अहमदाबाद और पाटन जैसे शहरों में महसूस किया गया, जहां ज्यादातर लोग अपने घरों से बाहर निकल आये।

ऐसा कहा जा रहा है कि कच्छ के पड़ोसी जिलों पाटन और राजकोट में तीव्रता ज्यादा थी।

उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि इतनी तीव्रता का भूकंप लंबे समय बाद आया है।

उन्होने कहा, ‘‘पूरे सौराष्ट्र, उत्तर गुजरात, अहमदाबाद में 5.3 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस हुआ। बाद में आया झटका कम तीव्रता का था। भूकंप के बाद कहीं से जान-माल के भारी नुकसान की सूचना नहीं है।’’

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने कच्छ, राजकोट और पाटन के जिलाधिकारियों से फोन पर बात की और भूकंप से हुए किसी भी नुकसान की सूचना देने को कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)