भुवनेश्वर, 14 जून कोविड-19 महामारी के दौर में निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों द्वारा ऑनलाइन शिक्षण के बीच ओडिशा सरकार आदिवासी बच्चों के स्कूलों के लिए सोमवार से वैकल्पिक प्रशिक्षण और मार्गदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत करेगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों के करीब छह लाख बच्चे इस पहल से लाभान्वित होंगे।
यह भी पढ़े | दिल्ली में कोरोना से निपटने के लिए मोदी सरकार देगी 500 रेलवे कोच, दो दिन में डबल होगी कोविड-19 टेस्टिंग.
एससी-एसटी विकास, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की सचिव रंजना चोपड़ा ने कहा, ‘‘राज्य के 1731 आवासीय स्कूलों में दूसरी कक्षा से दसवीं तक के इन विद्यार्थियों की शिक्षण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए सोमवार से कार्यक्रम का आरंभ होगा।’’
अधिकारी ने कहा कि सामाजिक संगठनों के साथ बातचीत करके एक विस्तृत रणनीति तैयार की गयी है।
उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के पास इंटरनेट की सुविधा है, उनके लिए वॉट्सऐप समूह बनाए गए हैं जिन पर विषयवस्तु भेजी जाएगी।
जिन बच्चों के पास इंटरनेट और स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है, उन तक ‘मार्गदर्शक शिक्षक’ पहुंचेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY